सामग्री समीक्षा नीति (सीआरपी)

हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड की वेबसाइट सूचना और सेवाओं के प्रसार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। वेबसाइट की सामग्री को वर्तमान और अद्यतन बनाए रखने के लिए यह सामग्री समीक्षा नीति तैयार की गई है।

वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री के प्रकार अलग-अलग होते हैं, इसलिए विभिन्न सामग्री तत्वों के लिए अलग-अलग समीक्षा समय-सीमाएं निर्धारित की गई हैं।

यह समीक्षा नीति सामग्री तत्वों के प्रकार, उनकी वैधता, प्रासंगिकता तथा अभिलेखीकरण नीति के आधार पर निर्धारित की गई है।

सामान्य नियम के रूप में, सामग्री की अद्यतनता सुनिश्चित करने के लिए पूरी वेबसाइट सामग्री की समीक्षा छह माह की अवधि में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। इस नियम के अपवाद नीचे दिए गए हैं।

सामग्री समीक्षा समय-सीमा

अनुभाग समीक्षा आवधिकता
मुख्य पृष्ठ दैनिक
समाचार पृष्ठ दैनिक
कौन क्या है सूची आवश्यकतानुसार
न्यूजलेटर, परिपत्र, अधिसूचनाएं समीक्षा आवश्यक नहीं
अधिनियम, नियम 1 वर्ष